The science stream junction™ published
◆ ◆ IF SUDDENLY SUN IS INVISIBLE. . . ??? ◆ ◆
क्या आपने कभी सोचा है कि अगर सूरज अचानक गायब हो जाये तो हमारी पृथ्वी का क्या होगा . . ??
वैसे तो सूरज अचानक से गायब नहीं होगा । ये आज से करोडो साल बाद फैलकर हमारे समुद्रों को उबाल कर पूरी पृथ्वी को निगलने के बाद शायद गायब हो जाये , पर ये यु ही तो गायब नहीं होगा , क्योंकि पदार्थ और ऊर्जा कभी ख़त्म नहीं होते ,इसीलिए सूरज आने वाले करोडो सालो तक गायब नहीं होगा। फिर भी देखते है सूरज के बिना पृथ्वी का क्या होगा . ??
पृथ्वी क्या करेगी . ?? और ये अकेले क्या कर सकती है. . ??
जिस पल सूरज गायब होगा तो हमको तुरंत इसका कोई अंदाज नहीं होगा , क्योंकि सूरज से प्रकाश को पृथ्वी तक आने में 8:30 सेकंड का समय लगता है तो हमें 8:30 सेकंड बाद ये पता चलेगा कि सूरज अब नहीं रहा।
ये तो आप जानते ही होंगे कि पृथ्वी सूरज का चारों और चक्कर लगाती है, जब अचानक से सूरज गायब होगा तब पृथ्वी सूरज की स्पर्श रेखा की दिशा में एक सीधी रेखा में आगे बढ़ेगी ।
( जैसे कि मानलो आपने एक धागे में एक बॉल को बांध कर उसे अपने चारों तरफ घुमाया हुआ है और अचानक से धागा टूट जाये तो बॉल एक सीधी रेखा में जायेगी । इसी तरह हमारी पृथ्वी भी एक सीधी रेखा में आगे बढ़ेगी ।)
ठीक इसी प्रकार बाकी के सभी ग्रहो पर भी इसका असर होगा । अब बस एक बात होगी कि पृथ्वी पर हर तरफ रात होगी। अब पृथ्वी सिर्फ ब्रह्माण्ड के तारों के प्रकाश पर ही निर्भर रहेगी ।
अब पृथ्वी पर पेड़ पौधे मरने लगेंगे ,बस बड़े पेड़ो को छोड़कर ,क्योंकि बड़े पेड़ अपने अंदर इतनी ऊर्जा रखते है कि कई महीनो तक बिना सूरज के रह सकते है ।
पर ये कोई चिंता की बात नहीं, पृथ्वी पर 7 अरब लोग और सभी जीव जन्तु को मिलाकर एक साल में 6000 करोड़ किलोग्राम ऑक्सीज़न (O2) लेते है ,और हमारी पृथ्वी पर 1 अरब करोड़(10000000000000000) किलोग्राम ऑक्सीज़न है इसका मतलब बिना सूरज के कई साल लगेंगे ऑक्सीज़न ख़त्म होने में ।
अब हमारी चिंता का विषय ऑक्सीज़न नहीं होगा बल्कि ठण्ड होगी ,वो कैसे . .. ? आईये देखते है. . . .
अभी हमारी पृथ्वी का औसत तापमान 14-15 ℃ है, लेकिन इस तापमान में हम रोज रहते है । एक हफ्ते बाद ये 0℃ हो जायेगा ,इस तापमान में भी हम रह सकते है। ये तापमान धीरे धीरे घटेगा क्योंकि पृथ्वी को अंदर से गर्मी मिलती रहेगी ।हमारी पृथ्वी के केंद्र के हिस्से (कोर) का तापमान लगभग 5000℃ है। अब एक साल के बाद हमारी पृथ्वी की सतह का तापमान -73℃ हो जायेगा । अब हमारा जीवन बसर बहुत मुश्किल हो जायेगा।अगले 1-3 साल में सभी समुद्र बर्फ से ढक जायेंगे । बर्फ का घनत्व पानी से कम होता है इसीलिए बर्फ केवल पृथ्वी की सतह पर रहेगी और इस बर्फ के नीचे पानी अब भी रहेगा। बर्फ ऊष्मा का कुचालक (insulator) होती है। जिससे पृथ्वी के अंदर की ऊष्मा बहार नहीं आयेगी।
हमारे समुद्रों की गहराइयों में कुछ जीव ऐसे है जो सूरज के प्रकाश के बिना ही जीवित रहते है क्योंकि ये जीव किसी भी तरह से सूरज के प्रकाश पर निर्भर नहीं करते, और इसीलिए ये जीव ही इस स्थिति में करोडो वर्षो तक जीवित रहेंगे। ये एक अजीब बात है कि सूरज के बिना हमारी पृथ्वी बेजान नहीं रहेगी इसमे सालो तक जीवन फल- फूलता रहेगा।
हमारी पृथ्वी अंतरिक्ष में 30 km/sec की रफ़्तार से सीधी रेखा में आगे बढ़ती रहेगी ,ये एक करोड़ साल में 100000 लिप वर्ष (1000000000000000000 किलोमीटर ) की दुरी तय कर लेगी।क्या पता तब तक ये किसी दूसरे तारे के सौरमण्डल में पहुँच जाये और अपने सौरमण्डल की तरह वहाँ भी ऐसे ही चक्कर लगाने लगे ,और फिर दोबारा पृथ्वी पर मानव जीवन प्रारम्भ हो।
लेकिन दोस्तों ये सब तब होगा जब सूरज अचानक से गायब हो जाये तो. . . . .
Thankyou friends

Written by: Avikal saini
Edited by: Simmi chauhan
©This post is under the copyright law